उप्र : कल्कि धाम महोत्सव शुरू, शिवपाल समेत कई दिग्गज हुए शामिल

इस दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष ने ऐचोड़ा कंबोह में कल्कि मंदिर शिलान्यास को लेकर पूर्व सांसद द्वारा विरोध जताने पर नाराजगी जताई और कहा कि विरोध करने वालों से निपटा जाएगा।

शिवपाल ने पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के विरोध के चलते शिलान्यास नहीं हो पाने के सवाल पर कहा कि उनसे भी निपटा जाएगा। शिवपाल ने खुद ही सवाल किया, “मैंने पिछले साल ही शिलान्यास किया था तो विरोध कैसा? प्रशासनिक अधिकारियों से पूछेंगे कि आखिर रोक लगाने का औचित्य क्या है।”

कल्कि महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नेक काम में रुकावट नहीं होनी चाहिए। पार्टी के पूर्व सांसद के शिलान्यास का विरोध किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि विरोध करने वाले बर्क से भी निपटा जाएगा।

पिछले दो दिनों से संभल के ऐचोड़ा कंबोह में कल्कि मंदिर शिलान्यास पर हंगामा मचा है। हर साल कल्कि धाम में महोत्सव कराने वाले धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इस मामले में पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क पर निशाना साधा था।

इससे पहले यादव ने महोत्सव में आंतकवाद के खिलाफ आहुति दी। इसके अलावा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस महासचिव दिग्वजय सिंह व कांग्रेस नेता संजय सिंह आदि ने भी महोत्सव में आतंकवाद के खिलाफ आहुति दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493