प्रांतीय नेतृत्व ने इसकी जानकारी भाजपा जिला कमेटी को दे दी है, जिसके बाद कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 2016 में हुई विजय शंखनाद रैली की सफलता को देखते हुए मोदी ने यह निर्णय लिया है।
नरेंद्र मोदी के लिए बहराइच की सरजमीं लकी रही है। बहराइच में वर्ष 2001 में भाजपा के संगठन का काम देख रहे राष्ट्रीय संगठन मंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां का दौरा किया था। यहां उनको फोन कर केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली वापस बुला लिया था, जिसके बाद केशूभाई पटेल को हटाकर नरेंद्र मोदी को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था।
प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित होने के बाद लोकसभा चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने पूरे प्रदेश में विजय शंखनाद रैली की थी, जिसमें सात नवंबर 2016 को अवध क्षेत्र की रैली बहराइच में की गई थी। रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में इस बात का जिक्र भी किया था।
भाजपा इस बार परिवर्तन रैली करने का निर्णय ले चुकी है। बहराइच में होने वाली परिवर्तन रैली में शामिल होने की इच्छा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताई है। वह अगले माह 10 या 11 दिसंबर को बहराइच आ सकते हैं। मोदी के बहराइच आने की इच्छा जाहिर करने के बाद प्रांतीय नेतृत्व को तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहराइच आने के संकेत दिए हैं। दिसंबर माह में उनके आने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath