जागरेब, 8 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेन के क्लब रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले लुका मोडिक ने घुटने की चोट से उबरने के बाद सोमवार को मैदान में वापसी की।
मोडिक ने खुद को इस महीने के अंत में होने वाले दो दोस्ताना मैचों के लिए खुद को क्रोएशियाई टीम के लिए उपलब्ध बताया है।
मोडिक को 12 नवम्बर को आइसलैंड के खिलाफ यहां होने वाले 2018 फीफा विश्व कप क्वालीफाईंग मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है।
इसके अलावा वह उत्तरी आयरलैंड के साथ 15 नवम्बर को होने वाले दोस्ताना मुकाबले में भी अपनी टीम के लिए खेलते दिखेंगे।
31 साल के मोडिक ने ऑपरेशन के जरिए घुटने की चोट से निजात पाई है और 40 दिनो के बाद मैदान में वापसी करने में सफल रहे हैं। मोडिक ने कहा है कि वह अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath