नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता रजनीश दुग्गल जल्द ही अपनी आगामी कामुक थ्रिलर फिल्म ‘वजह तुम हो’ में नजर आने वाले हैं। उनका कहना है कि कैमरे पर अंतरंग दृश्य की शूटिंग करना बेहद मुश्किल काम है।
रजनीश ने फोन पर मुंबई से आईएएनएस को बताया, “अंतरंग दृस्य शूट करना सर्वाधिक मुश्किल काम है क्योंकि उस दृश्य को शूट करने और स्क्रीन पर आप जितना देखना चाहते हैं, उसके बीच एक पतली लाइन होती है। यह बहुत पेचीदा होता है।”
34 वर्षीय अभिनेता का कहना है कि फिल्म के निर्देशक, कैमरा मैन और अभिनेता को अंतरंग दृश्यों को शूट करने के लिए अपने बीच उचित सामंजस्य बैठाना जरूरी है।
रजनीश की एक और फिल्म ‘सांसे’ भी रिलीज के लिए तैयार है।
उनका कहना है कि ऐसे दृश्यों को शूट करने से पहले अच्छी तरह ध्यान देने की जरूरत होती है।
उन्होंने कहा, “शूटिंग के वक्त आपके आस-पास 40-50 लोग खड़े होते हैं। वास्तव में हम अभिनय करते हैं और यह स्क्रिप्ट का हिस्सा होता है।”
‘वजह तुम हो’ के निर्देशक विशाल पांड्या हैं। इसके पहले उन्होंने ‘हेट स्टोरी 2’, ‘हेट स्टोरी 3’ भी बनाई है। ‘वजह तुम हो’ में सना खान, शरमन जोशी और गुरमीत चौधरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म दो दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
dharmpath.com dharmpath