राष्ट्रपति ने सरकार के कदम का स्वागत किया

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को केंद्र सरकार द्वारा 1000 रुपये और 500 रुपये के नोट अवैध घोषित करने के निर्णय का स्वागत किया और इसे एक साहसी कदम बताया। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इसे लेकर अफरा-तफरी न मचाएं।

इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुखर्जी से मुलाकात की और उन्हें सरकार के निर्णय से अवगत कराया।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “राष्ट्रपति मुखर्जी ने सरकार द्वारा उठाए गए साहसी कदम का स्वागत किया, जो काला धन और नकली नोटों के खुलासे में मदद करेगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अफरा-तफरी न मचाएं और 1000/500 के नोट बदलने के लिए सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करें।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493