बिहार के तापमान में गिरावट जारी

पटना, 9 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह मौसम साफ है तथा धूप निकली है। इस बीच न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

पटना, 9 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह मौसम साफ है तथा धूप निकली है। इस बीच न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक एस़ दास. गुप्ता ने बताया कि राज्य के मौसम में बदलाव जारी है। अगले तीन-चार दिनों में हवा के रुख में बदलाव के बाद तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

केन्द्र के अनुसार, पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री तथा गया का 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री, गया का 28 डिग्री तथा पूर्णिया का 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493