नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। पांच सौ और एक हजार रुपये के नोटों को अचानक अमान्य घोषित किए जाने का विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के इस साहसिक कदम से न केवल काले धन पर रोक लगेगी, बल्कि पाकिस्तान द्वारा बड़े पौमाने पर भारत में गलत तरीके से भेजे गए नकली नोटों के बल पर फलते-फूलते जिहादी आतंकवाद व तस्करों की भी कमर टूटेगी।
विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेन्द्र जैन ने सरकार की इस ऐतिहासिक घोषणा की सराहना करते हुए जनता से अपील की कि यदि कुछ दिनों तक तात्कालिक असुविधा का सामना भी करना पड़े, तो भी सरकार के इस अति महत्वपूर्ण निर्णय का प्रभावी निष्पादन स्वागत योग्य है।
dharmpath.com dharmpath