बिहार में धूप, तापमान में गिरावट

पटना, 11 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ है तथा धूप निकली हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहने तथा न्यूनतम तापामन में मामूली गिरावट के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, रात में अब ठंड बढ़ेगी, जबकि दिन में मौसम सुहाना बना रहेगा। अगले दो-तीन दिनों में पटना का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने के आसार हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री तथा गया का 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

पटना और भागलपुर का गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री, गया का 28 डिग्री तथा पूर्णिया का 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493