नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की लंदन में हुई दाहिनी जांघ की सर्जरी सफल रही। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को यह की जानकारी दी।
सर्जरी के बाद रोहित ने अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है और कहा है कि वह मैदान पर उतरने के लिए उत्सुक हैं।
रोहित ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “सब कुछ अच्छा रहा। आप सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया। वापस आने के लिए बेसब्र हूं।”
रोहित को न्यूजीलैंड के खिलाफ विशाखापट्नम में हुए पांचवें एकदिवसीय मैच में चोट लग गई थी।
बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, “बीसीसीआई की स्वास्थय टीम ने इस बात की पुष्टि की है कि रोहित शर्मा की शुक्रवार को लंदन में हुई दाहिने जांघ की सर्जरी हो गई है।”
बयान में कहा गया है, “उनकी सर्जरी सफल रही और रोहित की अगले 24 घंटों में अस्पताल से छुट्टी हो जाएगी।”
इसी चोट के कारण रोहित को इस समय इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट श्रृंखला से बाहर होना पड़ा था।
उनके एकदिवसीय श्रृंखला से पहले फिट होने की संभावना भी कम है। पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला की शुरुआत 15 जनवरी से हो रही है।
dharmpath.com dharmpath