अफवाह फैलाना भाजपा की पुरानी कार्यशैली : रालोद

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अटल बिहारी बाजपेयी के शासन में भी यही कार्यशैली अपनाई थी और एक दिन नमक दो सौ रुपये किलो बिका था। भाजपा के शासन में अफवाहें फैलती रहेंगी, भले ही जनता का कितना ही नुकसान क्यों न हो।

सिंह ने आगाह किया कि वह दिन दूर नहीं, जब मंदिरों में मूर्तियां दूध पीएंगी और दूध भी दो सौ रुपये किलो बिकेगा।

रालोद नेता ने कहा कि आश्चर्य इस बात का है कि जब नमक की अफवाह फैलाने का कुचक्र रचा गया, तो केंद्रीय खाद्यमंत्री रामविलास पासवान को भी भनक नहीं लगी। उन्हें तब पता चला जब देश की गरीब जनता का लाखों रुपया नमक में चला गया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की कार्यशैली का आकलन कर रही है और वह दिन दूर नहीं, जब जनता की अदालत का फैसला देखकर इनके तोते उड़ जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493