उप्र : 2 ट्रकों की भिडंत से लगी आग, 4 जिंदा खाक

बांदा, 13 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के बांदा-टांड़ा राजमार्ग पर चैफेरवा के पास शनिवार को आमने-सामने हुई दो ट्रकों की भिड़ंत से आग लग गई, और इस घटना में दोनों ट्रकों के दो चालक और दो खलासियों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

फतेहपुर शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक महेश पांडेय ने रविवार को बताया, “रायबरेली से बालू लेने बांदा जा रहा ट्रक बांदा से बालू भर कर वापस लौट रहे ट्रक से चौफेरवा के पास सीधे टकरा गए। इस टक्कर से दोनों ट्रकों में आग लग गई, और उनमें सवार अमन (18), राजू कुमार (22), केशव प्रसाद (28) व सोनीलाल (35) की जल कर मौत हो गई और प्रमोद कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।”

पांडेय ने बताया, “सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया और जख्मी प्रमोद को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493