उप्र : ट्रकों की भिड़ंत में 4 लोग जिंदा जले (फोटो सहित)

इस हादसे में 55 वर्षीय एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। हालत गंभीर देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।

सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बमुश्किल चार घंटों में आग पर काबू पाया। तब तक दोनों ट्रक जलकर खाक हो गए थे। जिसने भी यह घटना देखी उसके रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस ने चारांे शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

पुलिस के अनुसार, बाराबंकी जनपद के गांव रायपुर थाना महासिंह निवासी ट्रक चालक केशव पुत्र पंचम (28) अपने खलासी सोनेलाल पुत्र रामजियावन (35) निवासी बरियापर थाना रामनगर बाराबंकी के साथ ट्रक में मौरंग लादकर बाराबंकी जा रहा था। जैसे ही ट्रक रात लगभग 12 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चौफेरवा लखनऊ रोड पर पहुंचा, सामने से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी भिडं़त हो गई और दोनों ट्रकों में आग लग गई।

देखते ही देखते दोनों ट्रकों में लगी आग की लपटें आसमान छूने लगीं। इसी बीच ट्रक चालक केशव, खलासी सोनेलाल व दूसरे ट्रक का खलासी अमन (18) व ट्रक चालक आग की चपेट में आ गए। ट्रकों के साथ चार लोग जलकर राख हो गए। वहीं ट्रक मंे बैठा सुजावनपुर निवासी प्रमोद वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया।

उधर घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद चार घंटे के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच आग ने जहा ट्रकों को जलाकर राख कर दिया, वहीं चार लोगों की जिंदगी भी निगल गई।

गंभीर रूप से घायल प्रमोद वर्मा को आनन-फानन 108 नंबर एंबुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया। जहां इमरजेंसी मे तैनात चिकित्सक ने उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने चारों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

मौत की खबर सुनकर चारों परिवारों में जहां कोहराम मच गया। इस हादसे को देख सभी के रोंगटे खड़े हो गए। आग की चपेट में आकर चालक व खलासियों के शरीर के कुछ हिस्से पूरी तरह जलकर राख के ढेर में बदल गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493