हैदराबाद, 14 नवंबर (आईएएनएस)। तेलंगाना में सोमवार को दो युवकों को कथित तौर पर 2,000 रुपये का नकली नोट चलाने के प्रयास में गिरफ्तार किया गया है।
घटना महबूबाबाद जिले के कौरवी मंडल की है।
प्रदीप नाम के एक युवक ने 200 रुपये का पेट्राल भरवाया था और उसके लिए 2,000 रुपये का नकली नोट दिया था।
हालांकि पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को नए नोट पर संदेह हुआ और उन्होंने युवक को नोट सहित पुलिस के हवाले कर दिया।
महबूबाबाद ग्रामीण पुलिस ने युवक से पूछताछ की और उसके दोस्त अनिल को भी हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने यह जानने के लिए उनके घरों में छापेमारी की कि कहीं वे नए नोटों की और प्रतियां बनाने में शामिल तो नहीं हैं।
dharmpath.com dharmpath