मप्र: सत्ता के गुलामों द्वारा कुचलती पत्रकारिता

थाना-प्रभारी विजय सिंह
थाना-प्रभारी विजय सिंह

(सतना)– दो पत्रकार ,पुलिस का भ्रष्ट अफसर और उसके सहयोगी कर्मचारी ,पत्रकारों द्वारा खुलासा और पुलिसकर्मियों की साजिश से पत्रकारों को आर्म्स एक्ट में फंसा कर वहशियाना पिटाई.यह है मप्र में कुशासन.मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी सुशासन की दुहाई देते नहीं थकते लेकिन सुशासन है कहाँ वह नहीं दीखता यदि नजर आता है तो बस कुशासन सिर्फ कुशासन .

इस घटना के मूल में है अवैध उगाही का खुलासा जिसका खुलासा पत्रकारों ने किया था ,पुलिस की अवैध वसूली,जुआं एवं अवैध शराब माफियाओं से मिलीभगत का खुलासा करने पर पत्रकारों पर टूटा कहर।पुलिस ने दोनों पत्रकारों को बेरहमी से न सिर्फ पीटा बल्कि दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत किया मामला दर्ज भी किया ।

%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a4%be
धरने पर बैठे शहरवासी

थानाध्यक्ष विजय सिंह की अवैध वसूली का ऑडियो इस पत्रकारों ने वायरल किया था ,थानाध्यक्ष विजय सिंह साजिशन इन पत्रकारों के घर चाय पीने गया एवं एक अवैध कट्टा उनके घर चुपचाप छुपा कर आ गया .सुबह इस पुलिस के अधिकारी ने पत्रकारों के घर पर छापा मारा एवं  कट्टा जब्त कर दोनों को ठाने ले आया .थाने में इस वहशी अधिकारी एवं साथियों ने बुरी तरह पत्रकारों को मारा,नतीजतन मामला खुलने पर लोग सड़क पर आ गए और हंगामा किया .

बाद में एसपी मिथलेश शुक्ल ने टीआई अमरपाटन विजय ठाकुर को किया लाइन अटैच।

प्रशासन कितनी भी वाह-वाही लुटे लेकिन असलियत मप्र में यही है जो सामने आई है .

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493