उप्र : पूर्व मंत्री राकेश धर त्रिपाठी जेल भेजे गए

इलाहाबाद, 15 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सरकार के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री रहे राकेश धर त्रिपाठी को आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल भेज दिया गया है। वह जमानत पर बाहर आए थे। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

बनारस की विजिलेंस कोर्ट ने पूर्वमंत्री राकेश धर त्रिपाठी को आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल भेज दिया है। राकेश धर अंतरिम जमानत पर थे।

विजिलेंस विभाग ने मंगलवार को कोर्ट में उनकी अंतरिम जमानत खारिज करने की अर्जी दी थी। इस पर सुनवाई के बाद आदलत ने अर्जी स्वीकार करते हुए जमानत खारिज कर दी।

पुलिस अधीक्षक (विजिलेंस) घनश्याम चौरसिया ने बताया कि पूर्वमंत्री राकेश धर त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493