नोटबंदी से ‘तुम बिन 2’ प्रभावित नहीं : अनुभव सिन्हा

मुंबई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने बताया कि सरकार द्वारा नोटबंदी के फैसले से भले ही उनके निजी जीवन में कुछ दिक्कतें आईं हों, लेकिन इससे उनकी फिल्म ‘तुम बिन 2’ प्रभावित नहीं होगी।

सिन्हा ने आईएएनएस से कहा, “किसी भी अन्य आम आदमी की तरह मैं भी नोटबंदी से प्रभावित हूं। लेकिन, फिल्म को लेकर मुझे उम्मीद है कि बॉक्स ऑफिस पर यह प्रभावित नहीं होगी। बड़ी राशि अब निकाली जा चुकी है। मैं सप्ताहांत में अच्छे संग्रह की उम्मीद कर रहा हूं।”

टी-सीरीज द्वारा निर्मित ‘तुम बिन 2’ शुक्रवार को रिलीज हो रही है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 14.5 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। फिल्म का संगीत, सेटेलाइट और डिजिटल राइट्स बेचे जाने से पहले ही 12 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है। ऐसे में बाकी बचे पैसों की कमाई निर्मार्ताओं के लिए बड़ी बात नहीं होगी।

सरकार के फैसले पर अपने विचार साझा करते हुए सिन्हा ने कहा,”इस पर टिप्पणी करने के लिए मेरे पास पर्याप्त जानकारी नहीं है। हालांकि, आम आदमी की तरह मुझे भी नकदी और पैसे बदलने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।”

‘तुम बिन 2’ में नेहा शर्मा, आदित्य सील और आशिम गुलाटी जैसे नए सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493