झारखंड में 25 ड्राइविंग स्कूल खोला जाएगा : गडकरी

रांची, 15 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड राज्य के 17वें स्थापना दिवस के मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि झारखंड में 25 ड्राइविंग स्कूल खोले जाएंगे।

गडकरी ने कहा, “देश में दो लाख प्रशिक्षित ड्राइवरों की जरूरत है। झारखंड में 25 ड्राइविंग स्कूल खोले जाएंगे। हम देश के युवकों को प्रशिक्षित करने के लिए पिछड़े क्षेत्रों में ऐसे केंद्र खोलने की योजना बना रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद झारखंड के राष्ट्रीय राजमार्ग 2,661 किलोमीटर से बढ़कर 5,390 किलोमीटर हो गए हैं।”

गडकरी ने कहा, “हम जलमार्गो पर काम कर रहे हैं जो परिवहन का सबसे सस्ता माध्यम है। इस साल हम गंगा जलमार्ग पर काम कर रहे हैं और अगले साल झारखंड प्रोजेक्ट के सुवर्णरेखा नदी पर काम करेंगे। राज्य की 26 नदियों को जलमार्ग के रूप में विकसित किया जाएगा।”

झारखंड में 17वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। राज्य 15 नवंबर, 2000 को बिहार से अलग हुआ था। आधिकारिक समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493