विपक्ष संसद में उठाएगा नोटबंदी का मुद्दा

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। विपक्षी दलों ने मंगलवार को एकजुट होकर संसद के दोनों सदनों में नोटबंदी का मुद्दा उठाने का निर्णय लिया है। यह संकेत है कि बुधवार से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र में हंगामा होना तय है।

इस मुद्दे पर हुई चर्चा में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा), मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), जनता दल (युनाईटेड), तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकंपा) और द्रमुक के नेता मौजूद थे।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे को दोनों सदनों में उठाएगा।

आजाद ने बैठक के बाद कहा, “यह एक फैसला है जिसे कार्यपालिका ने लिया है। इसलिए हमलोग इस मुद्दे पर संसद में चर्चा करना चाहते हैं। हमलोग इस मुद्दे को संसद के दोनों सदनों में उठाएंगे।”

यह पूछने पर कि क्या विपक्ष राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भी मिलने की योजना बना रहा है, कांग्रेस नेता ने कहा कि सबसे पहले वे लोग इस मुद्दे को संसद में उठाना चाहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493