लखनऊ, 16 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह मौसम साफ है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद जताई है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और धूप निकलेगी। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह से पश्चिमी उप्र के कई जिलों में घने कोहरे का असर दिखाई देगा।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 19.1 डिग्री, गोरखपुर का 20 डिग्री, झांसी का 21 डिग्री और इलाहाबाद का 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath