राज्यसभा में नोटबंदी पर चर्चा

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। संसद का शीत सत्र बुधवार से शुरू होने के बाद उच्च सदन राज्यसभा में नोटबंदी पर चर्चा हो रही है। इससे पहले सदन में नोटबंदी पर चर्चा के प्रस्ताव को स्वीकार किया गया।

राज्यसभा के उपसभापति पी.जे. कुरियन ने कहा, “हमें नोटबंदी पर चर्चा के लिए नोटिस मिले हैं। हम शाम छह बजे तक चर्चा कर सकते हैं।”

कुरियन ने सदस्यों की गुरुवार को भी चर्चा जारी रखने की मांग भी स्वीकार कर ली।

कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, वाम दलों और जनता दल (युनाइटेड) ने नोटबंदी पर चर्चा के लिए नोटिस दिए हैं।

विपक्षी पार्टियों ने मंगलवार को नोटबंदी के मुद्दे को संसद के दोनों सदनों में उठाने का फैसला किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493