जम्मू एवं कश्मीर में लेह सबसे ठंडा

जम्मू/श्रीनगर, 16 नवंबर (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी के सभी इलाकों में बुधवार को रात का तापमान शून्य से कम रहा। शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ लेह शहर सबसे ठंडा रहा।

स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ लेह शहर में बुधवार को सबसे ठंडी रात रही।”

अधिकारी ने कहा, “पूरी घाटी में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। राज्य में मौसम असामान्य रूप से शुष्क है क्योंकि दो महीनों से अधिक समय से बारिश नहीं हुई है।”

मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक, जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि कटरा के माता वैष्णो देवी बेस कैंप में 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारी के मुताबिक, “जम्मू क्षेत्र में स्थित बतोते शहर में बुधवार को रात का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री, बनिहाल में 0.8 डिग्री और भदेरवा में 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493