नोट बंदी भ्रष्टाचार, कालाधन के खिलाफ युद्ध है : नायडू

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि सरकार का नोट बंदी का कदम भ्रष्टाचार और कालाधन के खिलाफ एक युद्ध है। उन्होंने इसे महायज्ञ करार दिया।

जनता को भरोसा देते हुए नायडू ने कहा, “यदि आपका धन वैध है तो वह अवैध नहीं होगा।”

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री चाहते हैं कि हर नागरिक अपने कार्य में शुद्ध हो। इसी कारण से स्वच्छ भारत है। इसका मतलब सड़कें, शौचालय, विद्यालय, मंदिर, मस्जिद या गुरुद्वारा नहीं, स्वच्छ मतलब स्वच्छ भारत है।”

नायडू ने राज्यसभा में नोटबंदी पर परिचर्चा के दौरान कहा, “सरकार ने लक्ष्य जो तय किया है वह स्वच्छ तन से, मन से, धन से है।”

नायडू ने सवाल किया कि क्या देश में नरेंद्र मोदी सरकार के दो साल के शासन में कॉरपोरेट बढ़े हैं?

उन्होंने यह भी सवाल किया कि घनिष्ठ पूंजीवाद ( क्रोनी कैपिटलिज्म) को बढ़ावा किसने दिया? 2जी घोटाले, राष्ट्रमंडल खेल घोटाले या जब कोयला घोटाला हुआ तब उस समय किसका शासन था?

सरकार पर उंगुली उठाने पर कांग्रेस पर दोष मढ़ते हुए नायडू ने कहा, “यह आपको चोट पहुंचाएगा और यह लौट कर आप ही को लगेगा, क्योंकि आपने देश पर लंबे समय तक शासन किया है।”

नायडू ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री देश के व्यवहार में परिवर्तन लाना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री मंत्री दिमाग में पहले घर कर चुकी सोच में बदलाव चाहते हैं। जनता प्रधानमंत्री के साथ है। यह पूरी तरह से भ्रष्टाचार और कालाधन के खिलाफ युद्ध है। यह एक महायज्ञ है।

नायडू ने आगे कहा, “आपको यह तय करना है कि आप किस ओर हैं। इसी तरह से कोई भी जो अपराध करने वालों को बचाने की कोशिश कर रहा है उसे भी लिया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493