डेस्टीनेशन वॉशिंगटन डीसी पहली बार भारत दौरे पर

नई दिल्ली , 17 नवंबर (आईएएनएस)। डेस्टिनेशन डीसी वॉशिंगटन डीसी का आधिकारिक गंतव्य विपणन संगठन इन दिनों भारत की यात्रा पर है। इसके तहत इतिहाद एयरवेज, वॉशिंगटन डलेस अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट और यूएस ट्रैवल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने 15 नवंबर को हैदराबाद, 16 नवम्बर को मुम्बई और 17 नवम्बर को नई दिल्ली का दौरा किया।

अमेरिकी वाणिज्य विभाग के अनुसार, लगभग 11.30 लाख भारतीय पर्यटकों ने 2015 में अमेरिका की यात्रा की। इस संख्या के 2020 तक 25.6 प्रतिशत बढ़कर 14.10 लाख होने की भविष्यवाणी की गई है।

वॉशिंगटन डलेस अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट यूएस राजधानी क्षेत्र के लिए विश्व का गेटवे है। समूचे विश्व में 50 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों से 39 एयरलाइन द्वारा अविराम उड़ान सेवा प्रदान की जाती है। नई पीढ़ी की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के दैनिक परिचालन यह एयरपोर्ट यूएस गेटवे है, जिसमें इतिहाद एयरवेज द्वारा संयुक्त राज्य अमीरात की राजधानी अबूधाबी से सेवाएं दी जाती हैं।

रणनीतिक भारतीय भागीदर जेट एयरवेज के साथए इतिहाद एयरवेज अमेरिका के लिए सुगम संपर्क प्रस्तुत करते हुए 252 साप्ताहिक उड़ानों का परिचालन भारत और अबूधाबी के बीच 15 शहरों में करती है।

भारत एयर ट्रैवल के लिए सबसे बड़े एवं तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है और हवाई जहाज से यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इतिहाद एयरवेज की सभी उड़ानों से भारतीय उपमहाद्वीप से अमेरिका के लिए आने वाले सभी यात्रियों को अबूधाबी एयरपोर्ट पर यूएस प्रीक्लीयरंस सुविधा के माध्यम से प्रक्रियागत किया जाता है। इसका मतलब है कि वे अबूधाबी में यूएस आव्रजन एवं कस्टम जांच से गुजरते हैं और अमेरिका में घरेलू यात्री के रूप में पहुंचते हैं।

2015 में, वॉशिंगटन डीसी ने भारत के 80,000 पर्यटकों का स्वागत किया, जिससे डीसी विदेश का सबसे बड़ा छठवां बाजार बन गया है। भारत और डीसी के बीच आवागमन में 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 2013 में यह नौवें स्थान पर था।

राजधानी क्षेत्र यूएसए वॉशिंगटनए डीसी के आसपास का क्षेत्र वर्जीनिया और मेरीलैंड भी वही कहानी को दोहराते हैं जहां पर्यटन में जबर्दस्त बढ़ोतरी हुई है। इस क्षेत्र में भारतीयों की आवाजाही में 70 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। विदेशी बाजारों में 2013 में यह नौवें स्थान पर था जो कि 2015 में चौथे स्थान पर आ गया है।

ट्रैवल मार्केट इनसाइट इंक के मुताबिक, भारत से इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को श्रेणीबद्ध किया जा सकता है, जिसमें उनकी तीन प्रमुख गतिविधियों में पर्यटन, खरीदारी और नेशनल पार्क और संग्रहालयों में घूमना शामिल है। वॉशिंगटन डीसी के अविश्वसनीय म्यूजियम और आर्ट गैलरी, अनोखे डाइनिंग और रात्रि की जीवनशैली के ²श्य, अपने प्रतिष्ठित संग्रहालय के साथ भव्य डिजाइन वाले रीटेल और स्मारक इस शहर को सबसे ज्यादा इच्छित गंतव्य बनाते हैं।

डेस्टिनेशन डीसी के अध्यक्ष एवं सीईओ एलियट फग्र्युसन ने कहा, “आरामदायक यात्रा और व्यवसाय विकास के लिहाज से भारतए वॉशिंगटनए क्ब् और क्षेत्र के लिए कई संभावनाओं वाला बाजार है।” 2015 में, प्रत्येक 10 भारतीय पर्यटकों में से एक ने अमेरिका के राजधानी क्षेत्र की सैर की।

मिशन के हिस्से के रूप में 3-7 जून, 2017 को वॉशिंगटन डीसी में होने वाले आईपीडब्ल्यू में उपस्थिति देने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। यूएस ट्रैवल एसोसिएशन द्वारा आयोजितए आईपीडब्ल्यू देशाटन उद्योग का प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय बाजार स्थल है और यूएस के लिए देशाटन का सबसे बड़ा उत्पादनकर्ता है।

पांच दिवसीय व्यापार शो वॉशिंगटन डीसी में होगा जो कि ईवेंट के 40 साल के अधिक के इतिहास में पहला होगा। 70 देशों से अधिक के 6,000 लोग 1,300 अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू ट्रैवल क्रेता आईपीडब्ल्यू के दौरान व्यवसाय करेंगे, जिससे यूएस डेस्टिनेशन के लिए सीधे बुकिंग होने से अगले तीन वर्षो में 470 करोड़ डॉलर का राजस्व मिलेगा। रॉकपोर्ट विश्लेषकों के मुताबिक, वॉशिंगटन डीसी तीन वर्षो में 170 करोड़ डॉलर का आर्थिक राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493