व्यापार मेला : कैशलेस लेनदेन के लिए आईटीपीओ की पहल

नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। भारत व्यापार प्रोत्साहन संस्थान (आईटीपीओ) ने दिल्ली के प्रगति मैदान में लगे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (14 से 27 नवंबर) में हिस्सा लेने वालों को कैशलेस लेनदेन की सुविधा प्रदान करने के लिए कई कदम उठाए हैं।

सेवा प्रदाताओं के एक समूह को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में प्रदर्शकों व आम लोगों को अपनी सेवा देने की अनुमति दी गई है। इसके लिए कई कदम उठाए गए हैं। एटीएम मशीनों की संख्या दो से बढ़ाकर 14 कर दी गई है। इनमें मोबाइल एटीएम शामिल हैं।

डेबिट व क्रेडिट कार्ड के जरिए लेनदेन में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एक्सिस बैंक से पर्याप्त मात्रा में स्वाइप मशीन उपलब्ध कराने के लिए साझेदारी की गई है।

सभी छोटे कारीगरों और प्रदर्शकों का बैंक खाता खोलने के लिए एसबीआई से साझेदारी की गई है। अगर जरूरत पड़ी तो मेला स्थल पर ही उनका अकाउंट खोला जाएगा, जिससे कि वो स्वाइप मशीन के जरिए लेनदेन कर सकें।

टिकट काउंटर यानी गेट नंबर एक और दो पर प्रवेश टिकट देने के लिए भी स्वाइप मशीन की व्यवस्था की गई है।

पेटीएम और फ्रीचार्ज भी विश्व व्यापार मेला में डिजिटल वॉलेट के जरिए कैशलेस लेनदेन की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493