नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह मौसम सुहावना रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था।
मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने के आसार जताए हैं।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, “दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं। शनिवार सुबह धुंध या हल्का कोहरा छाने का अनुमान है।”
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath