एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल में जोकोविक, राओनिक

लंदन, 18 नवंबर (आईएएनएस)। कनाडा के मिलोस राओनिक ने जीत के साथ एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स टूर्नामेंट के अंतिम चार में प्रवेश कर लिया है।

इससे पहले, सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक भी सेमीफाइनल्स में प्रवेश कर चुके हैं।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, वर्तमान में विश्व के चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी राओनिक ने आस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम को लंदन के ओ-2 एरीना में खेले गए मुकाबले में 7-6 (7-5), 6-3 से मात देते हुए सेमीफाइनल्स में जगह बनाई।

इस मैच में दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी डेविड बेकहम अपने बेटे के साथ मौजूद थे।

इस टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन के साथ विश्व रैंकिंग में राओनिक के तीसरा स्थान हासिल करने की संभावना है।

इससे पहले, जोकोविक ने बेल्जियम के डेविड गोफिन को मात देकर 6-1, 6-2 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जाने वाले दो खिलाड़ियों का चयन शुक्रवार को खेले जाने वाले मुकाबलों से होगा। इसमें एक मुकाबला विश्व के शीर्ष वरीतया प्राप्त एंडी मरे और स्टान वावरिंका के बीच होगा, वहीं दूसरा मुकाबला जापान के केई निशिकोरी और क्रोएशिया के मारिन सिलिक के बीच होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493