नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। क्नॉट प्लेस में स्थित ओमेगा बुटीक पर ओमेगा की ग्लोबमास्टर घड़ियों को मिली सफलता के जश्न में प्रशंसकों की जबरदसत भीड़ के बीच शुक्रवार को ओमेगा के ब्रांड एम्बेसेडर अभिषेक बच्चन एवं ब्रांड के वाइस प्रेसिडेंट (डेवलपमेंट एवं कस्टमर सर्विस) जॉन क्लॉड मोनाशन शामिल हुए।
ग्लोबमास्टर घड़ियों को उद्योग में सर्वोच्च मापदंडों पर जांचा गया है। इन घड़ियों ने ओमेगा के लिए इस व्यवसाय में नए युग की शुरूआत की है। विश्व की पहली मास्टर क्रोनोमीटर का लांच इस स्विस ब्रांड के लिए गर्व का क्षण था।
अभिषेक बच्चन ने इस इवेंट में ग्लोबमास्टर घड़ी पहनी। उन्होंने कहा, “ओमेगा घड़ियां मैं बहुत पसंद करता हूृं। इस ब्रांड ने समय-समय पर जबरदस्त बदवाल किए हैं। ग्लोब मास्टर घड़ियों, ओमेगा के डीएनए का प्रतिबिंब हैं, जिनमें इसकी खूबसूरती के साथ तकनीक का श्रेष्ठ संगम हैं।”
क्लाड मोनाशन ने कि कहा भारत में ग्राहक ओमेगा की डिजाइन के चलते इसे काफी पसंद करते हैं। इस साल कम्पनी विश्व के पहले मास्टर क्रोनोमीटर के रूप में ग्लोबमास्टर पेश कर रही है।
dharmpath.com dharmpath