सोमालिया में अल शबाब के 6 आतंकवादी मारे गए

मोगादिशू, 19 नवंबर (आईएएनएस)। सोमालिया में अफ्रीकी संघ मिशन (एएमआईएसओएम) और सोमाली नेशनल आर्मी (एसएनए) ने शुक्रवार को आतंकवादी संगठन अल शबाब के छह आतंकवादियों को मार गिराया।

यह कार्रवाई सोमालिया के दक्षिणी शहर किस्मायो से लगभग 35 किलोमीटर पूवरेत्तर में की गई।

एएमआईएसओएम के प्रवक्ता जो किबेत ने बताया कि संयुक्त बल ने बुला गॉडेड के स्थान पर कब्जा कर लिया और इस दौरान लोवर जुबा क्षेत्र से हथियारों की बरामदगी की।

किबेत ने कहा कि उनकी ओर से कोई हताहत नहीं हुआ है।

आतंकवादी संगठन अल शबाब ने सरकार के खिलाफ जंग छेड़ी हुई है।

संयुक्त सेनाओं ने देश में चल रहे चुनावों में सुरक्षा के मद्देनजर आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493