न्यूयॉर्क, 19 नवंबर (आईएएनएस)। स्मार्टफोन बाजार में साल 2016 में एलिट एक्स3 स्मार्टफोन के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली कंपनी एचपी साल 2017 में विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम पर संचालित स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।
फोन एरेना की एक रपट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर एचपी फरवरी 2017 में विंडोज आधारित स्मार्टफोन उतार सकती है।
माना जा रहा है कि एचपी स्मार्टफोन का विकास की और उसकी बिक्री करेगी, जबकि माइक्रोसॉफ्ट इसके लिए बजट की व्यवस्था करेगी। माइक्रोसॉफ्ट एचपी को वह प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराएगी, जिसे लूमिया स्मार्टफोन में इस्तेमाल किया गया है।
रपट के मुताबिक, “ग्लांस, क्लियर ब्लैक स्क्रीन डिस्प्ले, डबल टैप टू वेक तथा एडवांस कैमरा जैसे फीचर एचपी के विंडोज फोन में होंगे।”
सूत्रों ने कहा है कि माइक्रोसॉफ्ट इस सप्ताह रेडमंड में पहले ही नए विंडोज 10 मोबाइल हैंडसेट का खुलासा कर चुकी है और फरवरी 2017 में इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा किए जाने की संभावना है। लेकिन लॉन्च के बारे में विवरणों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।
dharmpath.com dharmpath