सोनोवाल ने इंडो-म्यांमार-थाइलैंड कार रैली को दिखाई हरी झंडी

गुवाहाटी, 19 नवंबर (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने शनिवार को इंडो-म्यांमार-थाईलैंड फ्रैंडशिप मोटर रैली को गुवाहाटी के एक होटल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सोनोवाल ने कहा कि पड़ोसी देशों और भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्रों के बीच व्यापार को बढ़ाने की दिशा में यह रैली अहम कदम साबित होगी।

उन्होंने कहा कि भारत-म्यांमार-थाईलैंड को जोड़ने वाला त्रिपक्षीय राजमार्ग राज्य के साथ-साथ अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के लिए आर्थिक रूप से भी लाभदायी होगा।

सोनोवाल ने कहा, “यह रैली सरकार के ऐक्ट ईस्ट नीति का हिस्सा है, जो पूरे पूर्वोत्तर में बड़ा बदलाव लाएगी।”

उन्होंने कहा कि देशों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने में इस प्रकार की कार रैलियां अहम भूमिका निभाएंगी।

यह रैली भारत-म्यांमार-थाईलैंड राजमार्ग से होते हुए 5,722 किलोमीटर का रास्ता तय करेगी। इसमें तीनों देशों के 80 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें 20 भारतीय शामिल हैं। 19 दिनों तक चलने वाली इस रैली का समापन बैंकॉक में होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493