शाहरुख ने लैंगिक समानता के लिए जीसीएफआई का शुक्रिया किया

मुंबई, 20 नवंबर (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान ने ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल इंडिया (जीसीएफआई) और इसके सीईओ ह्यूग इवांस को लैंगिक समानता, पानी और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर काम करने के लिए धन्यवाद दिया है।

शाहरुख ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, “लैंगिक समानता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पानी और स्वच्छता के मुद्दों पर काम करने के लिए ह्यूग इवांस और ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल इंडिया का धन्यवाद। मुझे इससे जोड़ने के लिए शुक्रिया।”

अभिनेता-फिल्मकार फरहान अख्तर ने भी अविश्वसनीय कार्यक्रम के लिए इवांस को बधाई दी।

‘रॉक ऑन 2’ के अभिनेता ने कहा कि इसका हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम यहां शनिवार रात आयोजित हुआ, जिसमें जे जेड, डेमी लोवेटो, ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले और द वैंम्स जैसे अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों ने प्रस्तुति दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493