इमरान खान ने दिए तीसरी शादी के संकेत

इस्लामाबाद, 20 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान ने एक बार फिर अपनी तीसरी शादी के संकेत दिए हैं।

अपनी ब्रिटेन यात्रा के दौरान, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ(पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा उनका शादी का पिछला रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है।

दुनिया न्यूज के मुताबिक, पीटीआई अध्यक्ष ने कहा, “मैं आपको शादी के बारे में बेहतर सलाह नहीं दे सकता क्योंकि मेरा पिछला रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। शायद तीसरी बार यह भाग्यशाली हो। ”

इमरान खान की तीसरी शादी पर बीते कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही हैं। इससे पहले लंदन में उनकी शादी की खबरें सामने आई थीं, लेकिन झूठी साबित हुईं।

इमरान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने शनिवार को कहा कि उनके रास्ते अलग थे। दोनों का तलाक हो चुका है।

इमरान खान की तीसरी शादी की संभावनाओं जिक्र करते हुए पत्नी रेहम ने कहा, “हो सकता है अगली बार नियाजी साहब (इमरान खान) की किस्मत किसी दूसरे से मिल जाए।”

रेहम ने कहा कि वह अपना रास्ता नहीं बदलने वाली हैं।

जियो टीवी के मुताबिक, रेहम ने पिछले साल 30 अक्टूबर को अपने अलगाव की घोषणा के बाद एक बार फिर से इमरान से तलाक पर बात रखी है।

इमरान खान की पहली शादी ब्रिटेन में जन्मी जेमिमा से हुई थी। शादी के बाद जेमिमा ने इस्लाम स्वीकार कर लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493