सतना में ऑटो-ट्रक की टक्कर में 5 की मौत, 14 घायल

सतना, 20 नवंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के सतना जिले में ट्रक और सवारी वाहन (ऑटो) के बीच रविवार को हुई जबरदस्त टक्कर में पांच सवारियों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस हादसे से गुस्साए लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया।

अमरपाटन थाने के प्रभारी एस.एम. उपाध्याय ने आईएएनएस को बताया, “पड़हा गांव के करीब सवारियों से भरे ट्रक की सामने आ रहे सवारी वाहन (ऑटो) के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।”

उपाध्याय ने आगे बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया, बाद में हादसे से गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493