फैजाबाद रोड पर लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित पूर्व व उत्तर विधानसभा का पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि प्रदेश में आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदार पुलिस ही सुरक्षित नहीं है। पिछले पांच वर्षो मंे पुलिस पर 1200 हमले हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश में विकास के नाम पर लागू की गई कोई भी पांच योजना बताने की स्थिति में नही हैं।
सम्मेलन में बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि उप्र की जनता सपा के गुंडाराज व बसपा के भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है, इसलिए जनता ने सत्ता परिवर्तन कर भाजपा को सौंपने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में 265 से अधिक नहीं, बल्कि 300 सीटें प्राप्त करेगी।
पार्टी के महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक गोपाल टंडन, महानगर प्रभारी शेष नारायण मिश्र, महानगर महामंत्री अंजनी श्रीवास्तव, त्रिलोक अधिकारी उपस्थित रहे।
dharmpath.com dharmpath