उप्र में मौसम साफ, तापमान में गिरावट

लखनऊ, 21 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह से मौसम पूरी तरह से साफ है और धूप खिली हुई है। न्यूनतम तापमान में हालांकि मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह से ठंड़ और बढ़ेगी और तथा कोहरे का असर दिखाई देगा।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और धूप निकलेगी। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 20़1 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 21 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 20 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493