यांगून की सुपरमार्किट में 4 विस्फोट

यांगून, 21 नवंबर (आईएएनएस)। म्यांमार के यांगून की सुपरमार्किट में रविवार शाम को चार विस्फोट हुए।

पुलिस ने कहा कि पहले दो विस्फोट स्थानीय समयानुसार शाम 5.30 बजे हुए जबकि बाकी के दो विस्फोट दो मंजिली कैपिटल सुपरमार्किट में स्पोर्ट्स और खाद्य केंद्रों पर लगभग आधे घंटे बाद हुए।

हालांकि, पहले अंदेशा जताया जा रहा था कि ये विस्फोट घर में बनाए गए थे लेकिन बाद में विशेषज्ञों ने इसमें रासायनिक विस्फोट की पुष्टि की।

हालांकि, इन विस्फोटों में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493