राहुल गांधी सुबह-सुबह एटीएम पहुंचे, लोगों से बात की

नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार सुबह एक बार फिर एटीएम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एटीएम की कतार में लगे लोगों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, “पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार तड़के दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक एटीएम के बाहर कतार में लगे लोगों से बातचीत की।”

इस बारे में पहले कांग्रेस की युवा इकाई ने ट्वीट किया, जिसे बाद में कांग्रेस पार्टी ने रिट्वीट किया।

राहुल ने इस दौरान लोगों से नोटबंदी के दौरान हो रही समस्याओं के बारे में बात की।

केंद्र सरकार द्वारा आठ नवंबर को 500 और 1,000 रुपये के नोटों को अवैध घोषित किए जाने के बाद राहुल गांधी तीसरी बार एटीएम पहुंचे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493