कोहरे के कारण श्रीनगर की उड़ानें रद्द

श्रीनगर, 21 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर की सभी उड़ानें घने कोहरे के कारण सोमवार को लगातार दूसरे दिन रद्द कर दी गईं।

हवाईअड्डे के अधिकारियों ने बताया, “श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से जाने वाली और यहां आने वाली सभी उड़ानों को सोमवार को घने कोहरे के कारण रद्द कर दिया गया।”

अधिकारी के अनुसार, “खराब दृश्यता के कारण उड़ानों का परिचालन रविवार को भी बाधित रहा था। अगर दृश्यता में सुधार होता है तो उड़ानों के परिचालन पर पुनर्विचार किया जा सकता है।”

मौसम विभाग ने जम्मू एवं कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार, पूरी घाटी में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493