भोपाल, 22 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह धुंध व ठंड का असर बना रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
राज्य में हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण ठंड का असर बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई और तापमान सामान्य से काफी कम रहा।
भोपाल का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री, इंदौर का 13.1 डिग्री, ग्वालियर का 11 डिग्री और जबलपुर का 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री, इंदौर का 30.4 डिग्री, ग्वालियर का 32.2 डिग्री और जबलपुर का 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath