कश्मीर में मुठभेड़, 2 आतंकवादी मारे गए

श्रीनगर, 22 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

पुलिस के अनुसार, बोनीखान गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद 13 राष्ट्रीय राइफल्स की टुकड़ी और राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने अभियान शुरू कर दिया।

जैसे ही सेना के जवान आतंकवादियों के ठिकाने के पास पहुंचे, उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “मुठभेड़ दोनों आतंकवादियों के मारे जाने तक जारी रही।”

उन्होंने कहा, “माना जा रहा है कि दोनों आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493