भोपाल, 22 नवंबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। यादव का मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश के लखनऊ में उपचार के दौरान निधन हो गया।
मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट कर यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया और श्रद्घांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार व उनके समर्थकों को इस आघात को सहन करने की शक्ति मिले।
ज्ञात हो कि यादव आठ सितंबर, 2011 को मध्य प्रदेश के राज्यपाल बने और आठ सितंबर, 2016 को उनका कार्यकाल समाप्त हुआ। वह मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले में नाम आने के बाद से विवादों में थे।
dharmpath.com dharmpath