महिला क्रिकेट : भारत ने वेस्टइंडीज के हाथों 0-3 से गंवाई श्रृंखला

विजयवाड़ा, 22 नवंबर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को डॉ. गोकाराजू लायला गंगाराजू एसीए क्रिकेट ग्राउंड में हुए तीसरे अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में भारत को 15 रनों से हरा दिया।

वेस्टइंडीज से मिले 140 रनों के लक्ष्य की पीछा करते हुए भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में तीन विकेट गंवाकर सिर्फ 124 रन बना सकी।

लक्ष्य की पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने पहली ही गेंद पर वेलास्वामी वनिता का विकेट गंवा दिया। वह रनआउट हो पवेलियन लौटीं। इसके बाद भारतीय टीम 5.5 ओवरों में 32 रन बनाते हुए तीन विकेट खो चुकी थी। मेघना सिंह (19) और स्मृति मंधाना (6) पवेलियन लौट चुकी थीं।

वेदा कृष्णमूर्ति (नाबाद 31) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 60) ने इसके बाद शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने 6.49 के औसत से 92 रनों की नाबाद साझेदारी की, हालांकि वे भारत को जीत दिलाने में अमसर्थ रहीं।

हरमनप्रीत ने 51 गेंदों की अपनी बेहतरीन पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए।

इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी कैरेबियाई टीम को हैली मैथ्यूज (47) और कप्तान स्टेफनी टेलर (44) ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 9.15 की तेज गति से 61 रन जोड़े।

पहला विकेट गिरने के बाद रनों की गति थोड़ी धीमी हुई, लेकिन जल्द ही कैरेबियाई टीम ने दोबारा लय हासिल कर ली और निर्धारित ओवरों में चार विकेट गंवाते हुए 139 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य हासिल किया।

इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की श्रृंखला में भारत को 3-0 से पटखनी दे दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493