बीजिंग, 23 नवंबर (आईएएनएस)। चीन की मुद्रा युआन में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 125 आधार अंकों की कमजोरी देखी गई। चाइना फॉरेन एक्सचेंज ट्रेडिंग सिस्टम के मुताबिक, यह 125 आधार अंकों की कमजोरी के साथ 6.8904 पर है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के हाजिर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में युआन को प्रत्येक कारोबारी दिन केंद्रीय समता मूल्य से अधिकतम दो फीसदी कमजोर होने या मजबूत होने दिया जा सकता है।
डॉलर के मुकाबले युआन का केंद्रीय समता मूल्य प्रत्येक कारोबारी दिन अंतरबैंक बाजार खुलने से पहले बाजार के विविध घटकों द्वारा पेश मूल्य के भारित औसत के बराबर होता है।
dharmpath.com dharmpath