मास्को, 23 नवंबर (आईएएनएस)। रूस उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के ‘आक्रामक विस्तार’ के खिलाफ आवश्यक कदम उठा रहा है।
मास्को, 23 नवंबर (आईएएनएस)। रूस उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के ‘आक्रामक विस्तार’ के खिलाफ आवश्यक कदम उठा रहा है।
क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को नाटो को एक ‘आक्रामक गुट’ करार देते हुए कहा कि रूसी सीमाओं की दिशा में इसके विस्तार ने हमें आवश्यक कदम उठाने के लिए मजबूर किया है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को अमेािकर फिल्म निर्देशक ओलिवर स्टोन के वृत्तचित्र में कहा कि पूर्व दिशा में नाटो के विस्तार के कारण रूस ने यह ‘सख्त निर्णय’ लिया।
रूस और पश्चिमी देशों के बीच संबंध 2014 में यूक्रेन संकट के समय से ही तनावपूर्ण हैं।
नाटो ने इस माह की शुरुआत में पूर्वी यूरोप में 3,00,000 सैनिकों को तैनात करने की घोषणा की थी।
dharmpath.com dharmpath