इस्लामाबाद, 23 नवंबर (आईएएनएस)। कराची हवाई अड्डे पर जून 2014 में हमला करने वाले 10 हमलावरों के शवों को स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा न्यायिक दंडाधिकारी और पुलिस की निगरानी में पाकिस्तान स्थित एक कब्रिस्तान से खोदकर निकाला गया।
‘डॉन’ ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि ऐसा डीएनए के नमूने एकत्र करने के लिए किया गया क्योंकि जांच के दौरान खुलासा हुआ था कि सभी संदिग्ध हमालावर विदेशी नहीं थे और उनमें से कुछ कराची के थे।
चिकित्सकों और न्यायिक दंडाधिकारी की एक टीम के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस ईदी फाउंडेशन के कब्रिस्तान पहुंची। इस काम को पूरा करने में पांच घंटे लगे। डीएनए के नमूने एकत्र करने के लिए एक-एक कर 10 कब्र खोदी गईं।
dharmpath.com dharmpath