फिर से ग्रैंड स्लैम जीतना चाहते हैं नडाल : कोच

मालोर्का (स्पेन), 23 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त स्पेन के टेनिस दिग्गज राफेल नडाल के कोच टोनी नडाल ने कहा है कि फिर से ग्रैंड स्लैम खिताब जीतना अब नडाल का सबसे बड़ा सपना है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, नौवीं विश्व वरीयता प्राप्त नडाल ने कुल 14 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। लेकिन बीते दो वर्षो से चोटिल चल रहे नडाल के लिए यह दौर खराब रहा है।

नडाल ने आखिरी बार 2014 में फ्रेंच ओपन के रूप में अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।

टोनी नडाल ने मंगलवार को कहा कि बाईं कलाई में लगी चोट से उबरकर वापसी कर रहे नडाल इस समय अच्छी लय में लौट चुके हैं और वह कोर्ट पर दोबारा उतरने को लेकर उत्सुक हैं।

टोनी ने अगले साल सैंटा पोंसा में ग्रास कोर्ट पर होने वाले मालोर्का ओपन के दूसरे संस्करण के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा के दौरान ये बातें कहीं।

टोनी ने कहा कि नडाल के पास अभी भी तैयारी के लिए एक महीने का समय है तथा इंडियन वेल्स और मियामी ओपन से वह अगले वर्ष की अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493