मोदी संसद का सामना करने से डर रहे : केजरीवाल

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह नोटबंदी के मुद्दे पर संसद का सामना करने से डर रहे हैं।

उन्होंने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से अपील की कि वह मोदी को संसद में आने का निर्देश दें।

केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा, “राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री को संसद में आने का निर्देश दिया जाना चाहिए। यह पहली बार है, जब प्रधानमंत्री संसद का सामना करने से डर रहे हैं।”

विपक्ष 500 और 1000 रुपये के नोट को अमान्य घोषित किए जाने के मुद्दे पर संसद की बहस में मोदी से हिस्सा लेने की मांग कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि इस मुद्दे पर संसद में हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही चल नहीं पा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493