दमिश्क, 23 नवंबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद ने सीरिया में आतंकवाद के खिलाफ जारी युद्ध पर रूस के रुख की सराहना करते हुए कहा कि यह रूस को ‘स्वाभाविक महाशक्ति’ के रूप में दर्शाता है।

सीरिया में रूसी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख और रूसी संघ के उपप्रधानमंत्री दिमित्री रोगोजिन ने कहा कि रूस ने सीरिया को जो भी सैन्य व आर्थिक तथा राजनीतिक सहायता प्रदान की है, उसका उद्देश्य आतंकवाद का सामना कर रहे सीरियाई लोगों की दृढ़ता को मजबूत करना है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पश्चिमी देशों द्वारा सीरियाई सरकार के खिलाफ कई दंडात्मक प्रस्ताव लाए जाने के बावजूद रूस असद प्रशासन का कट्टर सहयोगी रहा है।
dharmpath.com dharmpath