उप्र चुनावों के मद्देनजर की गई नोटबंदी : नरेश अग्रवाल

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल ने गुरुवार को कहा कि नोटबंदी का कदम उत्तर प्रदेश चुनावों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

नोटबंदी पर बहस में भाग लेते हुए राज्यसभा में अग्रवाल ने कहा कि उनकी पार्टी सरकार के इस कदम का विरोध करती है। इस कदम को जल्दबाजी में उठाया गया, जिसके परिणामस्वरूप यह सफल नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोगों को कालेधन के खिलाफ मामले में उलझाकर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले मतदाताओं का ध्यान भटकाने में लगी है।

अग्रवाल ने 500 और 1000 रुपये की नोटबंदी की वजह से निचले और मध्यम वर्ग के असुविधाओं को उजागर करते हुए पूछा, “कौन सा उद्योगपति, राजनेता, आईएएस/आईपीएस अधिकारी या आतंकवादियों का संरक्षक आज लाइनों में लगा है?”

उन्होंने जानना चाहा कि विदेश में बेहिसाब संपत्ति संचय करने वाले लोगों पर कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं। विजय माल्या के खिलाफ भी कार्रवाई नहीं की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493