नौसेना के लिए जीआरएसी ने सातवां लैंडिग क्राफ्ट यूटिलिटी जहाज उतारा

कोलकाता, 24 नवंबर (आईएएनएस)। गार्डन रिच शिप बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लि. ने गुरुवार को भारतीय नौसेना के लिए सातवां लैंडिग क्राफ्ट यूटिलिटी (एलसीयू) जहाज उतारा।

कोलकाता, 24 नवंबर (आईएएनएस)। गार्डन रिच शिप बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लि. ने गुरुवार को भारतीय नौसेना के लिए सातवां लैंडिग क्राफ्ट यूटिलिटी (एलसीयू) जहाज उतारा।

कंपनी द्वारा अंडमान निकोबार द्वीप समूह, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में लक्षद्वीप द्वीपसमूह की सुरक्षा के लिए 8 एलसीयू का निर्माण किया जा रहा है।

नौसेना के जहाज का किसी महिला द्वारा जलावतरण के दस्तूर को ध्यान में रखते हुए इस जहाज को रक्षा राज्यमंत्री रामराव भामरे की पत्नी बीना भामरे ने लांच किया।

मंत्री ने कहा कि प्रत्येक जहाज की लागत 230 करोड़ रुपये है और उनके करीब 90 फीसदी पुर्जे स्वदेशी हैं।

जीआरएसई के अध्यक्ष सह महाप्रबंधक रियर एडमिरल ए. के. वर्मा (सेवानिवृत्त) ने बताया, “इसे जल और स्थल दोनों जगहों पर की जानेवाली लड़ाई को ध्यान में रखकर डिजायन किया गया है। जहाज के आगे का हिस्सा एक रैंप की तरह खुल सकता है, जिससे इस पर लड़ाई के वाहन और सामानों को लादा-उतारा जा सकता है।”

यह जहाज दो टैंक, चार विशेष वाहन और 160 आर्मी जवानों को दूरदराज के समुद्र तटों तक ले जाने में सक्षम है। इसकी अधिकतम गति 15 केनॉट है और एक बार में यह 1,500 नॉटिकल मील की दूरी तय कर सकता है।

हाल में भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को लेकर भामरे ने कहा, “हम अपने पडो़सियों के साथ शांति चाहते हैं और हमारी फौजें किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493